फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दो गोवंश आश्रय स्थल शुरू, बेसहारा गोवंशों को मिलेगा आसरा

दो गोवंश आश्रय स्थल शुरू, बेसहारा गोवंशों को मिलेगा आसरा

Tue, 05 Feb 2019 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
दो गोवंश आश्रय स्थल शुरू, बेसहारा गोवंशों को मिलेगा आसरा
अग्रवाल मंडी टटीरी/छपरौली (बागपत)। बेसहारा गोवंशीय पशुओं को आसरा देने के लिए जिले में मीतली और बदरखा गांव में गोवंश आश्रय स्थलों का शुभारंभ हो गया है। छपरौली और बड़ौत विधायक ने फीता काटकर केंद्र को शुरू कराया। प्रशासन से गोवंशीय पशुओं से निजात दिलाने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन

बेसहारा गोवंशीय पशुओं ने किसानों के साथ-साथ प्रशासन की भी नींद उड़ा रखी है। खेतों की सुरक्षा में किसान लगे हुए थे। सोमवार को जिले में दो गोवंश आश्रय स्थलों को शुरू कराया। बागपत ब्लॉक के मीतली गांव में जहां बड़ौत विधायक केपी मलिक ने विधि विधान के साथ गोवंश आश्रय स्थल का शुभारंभ किया। छपरौली ब्लॉक के बदरखा गांव में विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने फीता काटकर गोवंश आश्रय स्थल को शुरू कराया। छपरौली विधायक ने कहा कि गोवंश को आश्रय मिलेगा और किसानों को बड़ी समस्या से निजात मिल जाएगी। सरकार की यह पहल सराहनीय है। आश्रय स्थल में सैकड़ों गायों को आसरा मिलेगा। सरकार ने किसानों की समस्या का स्थायी समाधान किया है। अधिकांश गांव में इसका निर्माण को कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों को गोवंशों की भरण पोषण में भी सहयोग करना है, ताकि इनका जीवन बचाया जा सके। सरकार से जो भी इनके लिए मदद होगी उसे यहां समय पर पहुंचाया जाता रहेगा। आश्रय स्थल के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों में भी खुशी का माहौल है। इसमें प्रभारी सीवीओ बीएस शर्मा, बीडीओ प्रेम सिंह, एडीओ कृष्णपाल मान, राज कुमार प्रधान, संदीप कुमार, वीरेंद्र, अजय कुमार, गौरव तोमर, कृष्ण कुमार, अनुज कुमार भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

मीतली में विधायक केपी मलिक ने कहा कि बेसहारा गोवंशीय पशुओं की समस्या के समाधान को समाज को भी आगे आना होगा। हमारी परंपरा है कि हम जब रोटी बनाते हैं, पहले गाय को रोटी देते हैं, लेकिन अब उल्टा हो रहा है। सरकार गोशाला बना सकती है, लेकिन भरण-पोषण का कार्य हमें करना है। सभी समस्या दूर कराई जाएगी। सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान सीडीओ पीसी जायसवाल, भाजपा प्रदेश मंत्री देवेंद्र चौधरी, डीपीआरओ आलोक शर्मा, बीडीओ कृपाल सिंह, ग्राम प्रधान श्रद्धानंद त्यागी, रामपाल धामा, कंवर पाल, मीतली प्रधान सरला देवी, सतीश राणा, सरजीत, मनोज आर्य, प्रियंका आर्य, वीरेंद्र ठाकुर, राजीव शर्मा महनवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



निरपुड़ा में स्कूल से नहीं छोड़े गए गोवंशीय पशु
दोघट (बागपत)। निरपुड़ा गांव में तीन सप्ताह से प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में बंद आवारा गोवंशीय पशुओं को ग्रामीणों ने नहीं छोड़ा। ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ गुस्सा है। ग्रामीणों बिजेंद्र राणा, नहार सिंह दरोगा ने बताया कि प्रशासन ने एक सप्ताह के अंदर समस्या के समाधान करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक समाधान नहीं कराया गया है। जबकि ग्रामीण खुद ही गोवंश के लिए चारे पानी का प्रबंध कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed