फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गंदगी साफ कराएं, चलते रहने चाहिए सीसीटीवी : राखी त्यागी

गंदगी साफ कराएं, चलते रहने चाहिए सीसीटीवी : राखी त्यागी

Thu, 06 Dec 2018 01:40 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
गंदगी साफ कराएं, चलते रहने चाहिए सीसीटीवी : राखी त्यागी
बागपत। राज्य महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। महिला वार्ड में गंदगी देखकर सीएमएस से जवाब तलब किया। अस्पताल में नर्सिंग की छात्रा से हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे बंद नहीं होने चाहिए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बुधवार को राखी त्यागी ने निरीक्षण किया। त्यागी ने महिला वार्ड का निरीक्षण किया। गंदगी को देख सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाहा से सवाल किए। महिला वार्ड में भर्ती मरीजों से भी जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने आपरेशन थियेटर का निरीक्षण किया। यहां सब कुछ ठीक मिला। अस्पताल में सीसीटीवी कैमरों की स्थिति देखी। सीएमएस को सीसीटीवी कैमरों 24 घंटे चालू रखने के निर्देश दिए। अस्पताल में 15 अक्तूबर को नर्सिंग की छात्रा से हुए सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी जुटाई। उन्होंने बताया कि महिला उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अस्पताल में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। कई जगह अंधेरा रहता है। सीएमएस को व्यवस्थाएं दुरस्त करने के निर्देश दिए । यदि इसके बाद भी व्यवस्थाएं ठीक नहीं मिली तो शासन को रिपोर्ट भेजकर कार्रवाई कराई जाएगी। नर्सिंग की छात्रा से हुए दुष्कर्म की भी जांच कराई जाएगी। लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों व कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


महिला अस्पताल कब होगा चालू
बागपत। महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी ने महिला अस्पताल अभी चालू न होने के बारे में भी जानकारी ली। सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाहा ने बताया कि महिला अस्पताल के चालू कराने की प्रक्रिया की जा रही है। पहले अस्पताल को प्राइवेट कंपनी को हैंडओवर कर दिया, लेकिन अब सरकार ने वापस अपने हैंड ओवर कर लिया है। जल्दी ही चालू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवारों को मदद दिलाने का आश्वासन
बागपत। लोनिवि गेस्ट हाउस में महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी के समक्ष खेकड़ा व छपरौली थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद हुई मामूम बच्चियों की हत्या का मुद्दा भी उठाया। दोनों मृतक बच्चियों के परिजनों ने मुलाकात कर घटना से अवगत कराया। राखी त्यागी ने परिजनों को सरकार से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed