फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ थे सरकार पटेल : अजित सिंह

आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ थे सरकार पटेल : अजित सिंह

Thu, 01 Nov 2018 01:20 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ थे सरकार पटेल : अजित सिंह
बागपत। रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने कहा कि यूपी में भाजपा के खिलाफ जनता का गठबंधन हो चुका है। देश की जनता भाजपा की मानसिकता समझती है। उन्होंने कहा देश को एकजुट करने वाले सरदार पटेल ने एक पत्र में लिखा था कि आरएसएस की मानसिकता के चलते ही गांधी जी की हत्या हुई है।
विज्ञापन

नौरोजपुर गुर्जर गांव में संजीव चौधरी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सपा, रालोद और बसपा की समर्थक जनता का गठबंधन हो चुका है। क्षेत्रीय दल अपने-अपने राज्य में भाजपा को हराने के लिए गठबंधन में बंधेंगे और यही राजनीतिक दलों का महागठबंधन होगा। सबकी विचारधारा एक है, चुनाव नजदीक आने के बाद ही गठबंधन का एलान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कहीं यह भी पढ़ा है कि देश के पहले गृहमंत्री सरदार पटेल तो आरएसएस की सोच के खिलाफ थे और उन्होंने इस पर प्रतिबंध भी लगा दिया था। तब श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने सरदार पटेल को प्रतिबंध कम करने के लिए कहा। पटेल ने जवाब दिया था कि आरएसएस की मानसिकता वाले लोगों ने ही गांधी जी की हत्या की है। वर्तमान में किसानों की बुरी हालत है, किसान लड़ाई के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी जी का चरखा ले लिया, नेताजी सुभाष चंद बोस की टोपी ले ली, जबकि दोनों लोग आरएसएस के खिलाफ थे। आरोप लगाया कि भाजपा दंगा कराकर चुनाव लड़ना चाहती है। भाजपा को विपक्ष के गठबंधन की चिंता है, यही वजह है कि कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो कभी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गठबंधन पर बयान देते हैं। चुनाव किस सीट से लड़ेंगे, इस सवाल को वह उत्सुकता की बात कहकर टाल गए।
विज्ञापन


बुजुर्ग गुड़गुड़ाएं भाईचारे का हुक्का, युवा कह दें बाय बाय मोदी
बागपत। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर नौरोजपुर गुर्जर गांव में रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने व्यापारियों और किसानों से जाति और धर्म से ऊपर उठकर एकजुट होने का आह्वान किया। बुजुर्गों से कहा कि वह भाईचारे का हुक्का गुड़गुड़ाएं। युवाओं के बीच हाय हाय मोदी, बाय बाय मोदी का नारा उछाला। नौरोजपुर गुर्जर गांव में रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने करीब 20 मिनट के भाषण में चुटकियां ली। अजित सिंह ने किसानों से कहा कि भाईचारे से ही लड़ाई मजबूत हो सकेगी। भाईचारा जरूरी है। गुर्जर बाहुल्य इलाके में किसानों को रालोद के खेमे में एकजुट होकर लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या था मुजफ्फरनगर, क्या हो गया
बागपत। रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने कहा कि मुजफ्फरनगर में प्रति व्यक्ति आय सबसे ज्यादा था। लेकिन हिंदु और मुस्लिमों को लड़ाकर जिले को संकट में डाल दिया गया। यहां फैक्ट्रियां बंद हो चुकी है, जमीनों के भाव नहीं है, रोजगार के साधन नहीं है। लोगों के बीच दंगा कराकर यहां के हालात खराब कर दिए गए।


कहां है चौधरी चरण सिंह कल्याण कोष
बागपत। रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिजनौर में कहा था कि प्रत्येक जिले में चौधरी चरण सिंह किसान कल्याण कोष का गठन होगा। लेकिन बताए आखिर यह कोष क्यों नहीं बना। प्रधानमंत्री ने कहा कि 50 दिन में हालात नहीं सुधरे तो उन्हें किसी चौराहे पर फांसी पर लटका देना। अब तक हालात नहीं सुधरे। फिर वह बोले कि वह तो फकीर है। चौधरी अजित सिंह ने तंज कसा कि अगर वह फकीर हैं तो ऐसा फकीर सबको बना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed