{"_id":"5babe32d867a557fe732c230","slug":"111537991469-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव से निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव से निकाली रैली
Updated Thu, 27 Sep 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। बासौली गांव में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने हाथों मेें तख्ती लेकर गांव के मुख्य मार्गों से रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया और अपने आसपास साफ-सफाई रखने का संकल्प दिलाया।
बुधवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान रीना देवी, प्रधान पति कुलदीप तोमर, जिला समन्वयक नरेंद्र उज्जवल, एडीओ पंचायत कृष्णपाल, सचिव संदीप व प्रधान सिलाना अमित कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली मेें गांव स्थित प्राइमरी पाठशाला नंबर दो के नन्हे-मुन्हे बच्चे हाथों में तख्ती लेकर स्वच्छता के नारे लगाते चले। प्रधान रीना देवी ने लोगों को गांव में साफ-सफाई का महत्व समझाया और कूड़ा-करकट का सुरक्षित निपटान करने का आह्वान किया। रैली की समाप्ति पर सभी ने झाडू़ लेकर गांव मेें सफाई अभियान चलाया और स्वच्छता ही सेवा का संकल्प दिलाया। संचालन ग्राम प्रधान के पति कुलदीप तोमर ने किया।
छात्राओं ने साफ-सफाई की
बड़ौत। जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में भी स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने कॉलेज परिसर की साफ-सफाई की। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अनिता जैन, डॉ. प्रवित्रा खत्री ने किया। छात्राओं द्वारा कॉलेज के फील्ड, पुस्तकालय भवन तथा कक्षों की साफ-सफाई की गई। संचालन एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी प्रवीता खत्री और डॉ. अनीता जैन ने किया।