{"_id":"5b96c1b8867a557ed0491162","slug":"111536606648-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत के पैगाम से तो वो डरा करते नहीं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत के पैगाम से तो वो डरा करते नहीं...
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज मेें सोमवार को शिक्षकों व छात्रों की काव्य गोष्ठी हुई। इसमेें छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
गोष्ठी की अध्यक्षता डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने की। संचालन प्रबंधक विक्रम तोमर ने किया। गोष्ठी मेें कक्षा दस के छात्र दीपक ने मौत के पैगाम से तो वो डरा करते नहीं, प्यार हो जिसको वतन से वो मरा करते नहीं। कक्षा ग्यारह के छात्र निखिल ने जिंदगी और मौत के बीच जिसका कर्म है राष्ट्र उसको जिंदा रखता एक एकता का मर्म है। डायरेक्टर उपेंद्र तोमर ने कहा कि जिसने वतन को खून से सींचा, खिलाएं फूल सारे, उन शहीदों को नमन शत-शत नमन उनको हमारे। शिक्षक रणपाल ने कहा कि शेर सी चिंघाड़ जिनकी सुन दुबक जाते थे वो। प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने कहा कि सपने लेकर चूम गए जो उस फांसी के फंदे को आदि कविताएं सुनीं। इस मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने शहीदों के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और राष्ट्र भक्ति के गीत गाए। डायरेक्टर उपेंद्र ने कहा शहीदों को याद कर युवाओं को राष्ट्र व समाज के उत्थान मेें सहयोग करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। संचालन रणपाल ने किया।