{"_id":"5b5395114f1c1b50748b65eb","slug":"111532204305-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 मीटर दौड़ हर्ष चौहान ने जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
400 मीटर दौड़ हर्ष चौहान ने जीती
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली (बागपत)। छपरौली में यूपी स्टेट ट्रेडिशनल गेम्स चैंपियनशिप का शुभारंभ सचिव कुलदीप ने किया। वसीम अकरम ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन हैंडबॉल, बास्केटबॉल, दौड़ का आयोजन किया । हैंडबॉल में छपरौली प्रथम और मुजफ्फरनगर द्वितीय, बास्केट बॉल में डब्ल्यूए स्पोर्ट्स एकेडमी प्रथम और मोदीनगर की टीम द्वितीय, दौड़ में जूनियर वर्ग की 400 मीटर में हर्ष चौहान, लंबी और ऊंची कूद में शहजाद मलिक प्रथम रहा। सभी चयनित खिलाड़ी दो अगस्त को मध्यप्रदेश में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेंगे। इसमें बास्केटबॉल के लिए टीम के लिए अभिजीत खोखर, आदित्य कौशिक, पैगाम अली, अनुज कुमार, प्रवीण और हैंडबॉल टीम के लिए सलीम, अमन, हनुदेव, विशाल, निशांत, पीयूष, इंतजार का चयन किया।
विजेता पहलवान का किया स्वागत
छपरौली (बागपत)। नई दिल्ली में जूनियर एशियन फ्री स्टाइल ग्रीको रोमन एवं वुमन रेसलिंग चैंपियनशिप में तीसरी पोजीशन हासिल करने वाले क्षेत्र के हेवा गांव निवासी विरेश कुंडू का स्वागत किया। सम्मान के साथ ग्रामीण पहलवान को गांव लेकर गए। अखाड़े के खलीफा कृष्णपाल ने बताया की पहलवान विरेश कुंडू ने चैंपियनशिप में 97 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लिया । उन्होंने प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया। कोच धर्मेंद्र भूरा, रविंद्र प्रधान, राजीव कुमार, जितेंद्र, विजय, प्रवीण आदि रहे।