फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रालोद व सपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध-प्रदर्शन

रालोद व सपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध-प्रदर्शन

Sun, 03 Jun 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
रालोद व सपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध-प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

कोताना रोड पर स्टेडियम का उद्घाटन करने आए केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह और प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान का विरोध करने और काले झंडे दिखाने के लिए रालोद और सपा के गठबंधन के कार्यकर्ता सिंचाई विभाग के बंगले पर एकत्र हुए। हालांकि कार्यकर्ता योजना बनाते रह गए और मंत्रियों का काफिला स्टेडियम पहुंच गया। कार्यकर्ताओं ने कोताना रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इसके बाद मेें वे जलूस के रूप मेें स्टेडियम के लिए रवाना हुए, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। बाद में मंत्रियों का काफिला वापस आया तो कार्यकर्ताओं ने फिर नारेबाजी की। हालांकि पुलिस ने कार्यकर्ताओं को आगे नहीं बढ़ने दिया।
अर्जुन अवार्डी और सपा नेता शौकेन्द्र पहलवान के नेतृत्व मेें सपा और रालोद गठबंधन के कार्यकर्ता सिंचाई विभाग के बंगले पर पहुंचे और योजना बनाई कि जैसे ही प्रदेश के खेलमंत्री चेतन चौहान और केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह का काफिला कोताना रोड स्थित स्टेडियम का उद्घाटन करने जाएगा तो उन्हें काले झंडे दिखाए जाएंगे। हालांकि कार्यकर्ता इसकी योजना ही बनाते रहे और मंत्रियों का काफिला वहां से निकल गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पूर्वी यमन नहर के पुल पर मोदी और योगी के खिलाफ नारेबाजी और मार्ग एक घंटे तक अवरुद्ध रखा। जैसे ही कार्यकर्ता स्टेडियम जाने के लिए वहां से जुलूस के रूप में चले तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ता सिंचाई विभाग के बंगले पर पहुंच गए। बाद मेें मंत्री का काफिला स्टेडियम का उद्घाटन कर वापस आया तो कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर काफिले को रोकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
विज्ञापन

शौकेंद्र पहलवान ने कहा कि जिस स्टेडियम का खेल मंत्री उद्घाटन करने आए हैं, उसका प्रस्ताव तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव ने पास किया और 20 दिसंबर 2015 को इसका शिलान्यास प्रदेश के खेलमंत्री रामसकल गुर्जर ने किया । इसके लिए 37 बीघा जमीन अधिगृहीत की और 14 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने उनका शिलान्यास बोर्ड हटाकर अपना लगा दिया। उन्होंने बताया कि ढाई करोड़ रुपये हॉस्टल के लिए गए थे, लेकिन वे भी नहीं दिए । इसमें रणधीर प्रधान गुराना, डॉ. शकील अहमद, आदित्य, राजीव, सुरेंद्र पंवार, रामपाल पंवार, रिजवान, संजय, इस्लाम, तेजपाल, बब्बू, डॉ. मेहरबान, युवजन सभा के अंकुर जैन, यूनुस जैन. रालोद कार्यकर्ता राम कुमार चेयरमैन, सचिन, गौरव तोमर, बोबी बावली, नरेश, राहुल बड़ौली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed