{"_id":"5b05bf914f1c1b1a5e8b6a59","slug":"111527103377-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों का बामनौली में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों का बामनौली में प्रदर्शन
Updated Thu, 24 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर संचालित बड़ौत डिपो की बसों मेें चेकिंग के नाम पर छात्र-छात्राओं से वसूली के विरोध में बुधवार को आक्रोशित छात्रों ने प्रदर्शन किया और मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
बामनौली गांव में बुधवार को काफी संख्या मेें छात्र-छात्राएं छात्रनेता प्रियव्रत राणा के नेतृत्व में एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। छात्र नेता प्रियव्रत राणा ने कहा कि इस मार्ग पर संचालित बड़ौत डिपो की बसों में चेकिंग के नाम पर छात्र-छात्राओं से जमकर अवैध वसूली की जा रही है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बुधवार को भी सिरसल गढ़ गांव निवासी दिव्यांग मोनू उज्ज्वल से अवैध वसूली का प्रयास किया गया। छात्रों ने इसका विरोध किया तो कर्मचारी एफआईआर दर्ज करने की धमकी देने लगे। इसके चलते वहां पर हंगामा हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और किसी तरह मामला शांत किया।
उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस संबंध में एआरएम सीपी कमल ने कहा छात्र-छात्राओं का शोषण बर्दास्त नहीं होगा, लेकिन कुछ छात्र पुराने पास के बहाने फ्री में सफर करने का प्रयास करते हैं। फिर भी शिकायत की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। इसमें आशीष, कपिल, मोहन, सन्नी, अजय, गुड्डू आदि रहे।