{"_id":"5af354b94f1c1b3c0a8b8fa4","slug":"111525896377-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधिक सारक्षता शिविर में कानून की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधिक सारक्षता शिविर में कानून की जानकारी दी
Updated Thu, 10 May 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। गांधी स्मारक इंटर कालेज दोघट में विधिक सेवा प्राधिकरण बागपत द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया, इसमें लोगों को कानून के बारे में जानकारी दी।
इस मौके पर सिविल जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बागपत के सचिव जयप्रकाश जायसवाल ने बताया कि समस्त न्यायालयों, प्राधिकरणों, अधिकरणों, आयोगों के समक्ष विचाराधीन मामलों में विधिक सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। गरीब तथा आम व्यक्ति के लिए न्याय शुल्क सहित वकील की फीस एवं अन्य सभी आवश्यक वाद व्यय प्राधिकरण द्वारा वहन किए जाते हैं। विधिक अधिकारों एवं सेवाओं की जागरूकता के लिए विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन किया जाता है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के सदस्य, अनैतिक अत्याचार के शिकार लोग या ऐसे लोग, जिन से बेगार कराई जाती है, महिलाएं एवं बच्चे, मानसिक रोगी तथा दिव्यांग, शहीद सैनिकों के आश्रित आदि को निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कराई जाती है। इसमें बड़ौत तहसीलदार मांगेराम चौहान, नायब तहसीलदार बड़ौत नसीम अहमद, लोकेंद्र ठेकेदार, प्रधानाचार्य हरेंद्र नाथ सहाय, कानूनगो दीपक कुमार, लेखपाल कृष्णपाल शर्मा, लिपिक विनोद कुमार, सत्यपाल, सुखपाल चौधरी, राजेंद्र सिंह, चश्मबीर सिंह, पूर्व प्रधान बिजेंद्र सिंह, राजकुमार, सतीश देशपाल, राजपाल शास्त्री, इसरार, अमित पंवार, आश मोहम्मद, राजीव आदि मौजूद रहे।