{"_id":"5ad79f8e4f1c1b58098b5431","slug":"111524080526-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंद्रावली रजबाहे में नहीं छोड़ा पानी, किसानों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंद्रावली रजबाहे में नहीं छोड़ा पानी, किसानों में रोष
Updated Thu, 19 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली (बागपत)। कस्बे में ओमप्रकाश सिंह के आवास पर किसानों की बैठक हुई। इसमें किसानों ने खंद्रावली रजबाहे में पानी न छोड़े जाने पर रोष जताया।
भाकियू मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अधिकारियों को बार-बार मांग करने के बाद भी निर्धारित मात्रा में पानी नहीं छोड़ा जाता। किसानों को पानी न मिलने के कारण फसल बर्बाद हो रही है। 250 क्यूसेक पानी छोड़ा जाना निर्धारित है, लेकिन इसमें 100-150 क्यूसेक ही पानी छोड़ा जाता है। इससे कोई फायदा नहीं होता है। अवैध रूप से पाइप डालकर और कुलाबा से पानी चोरी किया जाता है, इसमें सिंचाई विभाग के कर्मचारी भी शामिल हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। कोई भी अधिकारी मौके पर जाकर जांच भी नहीं करता है। बैठक में तय किया यदि दो दिन में पानी नहीं छोड़ा तो किसान अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे। शामली स्थित सिंचाई विभाग के दफ्तर पर भी धरना प्रदर्शन करेंगे। इसकी अध्यक्षता राजपाल सिंह ने की। संचालन देवेंद्र सिंह ने किया। इसमें रामपाल सिंह, सोहन पाल सिंह, चरण सिंह, सुभाष, रणवीर सिंह, वीर सैन, देशपाल, राजवीर, नरेंद्र आदि रहे।