{"_id":"5ace62354f1c1b813d8b4b1d","slug":"111523474997-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में योगी सरकार की एक साल की उपलब्धियां गिनाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में योगी सरकार की एक साल की उपलब्धियां गिनाईं
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कलक्ट्रेट में तीन दिवसीय लोक कल्याण मेले का समापन हो गया। इस मेले में वक्ताओं ने सूबे की योगी सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों और जनहित की योजनाओं को गिनाया।
इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाना सरकारी विभागों का दायित्व है। अपने कर्तव्य को निष्ठा पूर्वक निभाएं और जन जन तक शासन की योजनाओं को पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि सरकार सभी वर्गों के हितों को साथ लेकर कार्य कर रही है। एक समान योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने बताया कि दो दिवसीय लोक कल्याण मेला तहसील खेकड़ा में लगाया जाएगा। वहां पर सभी विभाग अपनी-अपनी स्टॉल लगाएं और एक स्थान से शासन की संचालित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने बताया कि जल्द कलक्ट्रेट परिसर में स्थायी मंच का निर्माण कराया जाएगा। वर्तमान डिजाइन में स्टेज के साथ ग्रीन रूम की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके शिलान्यास के लिए जिलाधिकारी 25 अप्रैल को भूमि पूजन करेंगे।