{"_id":"5abfde154f1c1b95618b4ba4","slug":"111522523669-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांगनौली में विधायक के खिलाफ बैठक हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांगनौली में विधायक के खिलाफ बैठक हुई
Updated Sun, 01 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
गांगनौली गांव में जसवीर सिंह प्रमुख के आवास पर गणमान्य लोगों की बैठक हुई। इसमें छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला के राज्यसभा चुनाव में क्रास मतदान करने पर दुख व्यक्त किया और कड़े शब्दों में निंदा की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए हरपाल सिंह प्रधान ने कहा कि छपरौली विधानसभा सीट मान और सम्मान की सीट है। विधायक सहेंद्र रमाला ने गलत कदम उठाया है। रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह ने उन्हें निष्कासित कर सराहनीय कार्य किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि विधायक को क्षेत्र में नहीं घुसने दिया जाएगा। बैठक का संचालन चांदवीर ने किया। इसमें जसवीर प्रमुख, सुरेंद्र सिंह, श्रीनिवास, सुरेश पाल, रणवीर सिंह, सोमपाल, राजपाल, जयपाल सिंह, बिजेंद्र, रविंद्र आदि उपस्थित रहे।