फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ग्रामीणों का सूप गांव में प्रदर्शन, बीडीओ से शिकायत की

ग्रामीणों का सूप गांव में प्रदर्शन, बीडीओ से शिकायत की

Fri, 16 Mar 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों का सूप गांव में प्रदर्शन, बीडीओ से शिकायत की
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सूप गांव में एक माह से लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के अवर अभियंता न होने से विकास कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। वहीं गांव में सफाई कर्मचारियों के न पहुंचने पर जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। इन समस्याओं से क्षुब्ध ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को गांव में प्रदर्शन किया और छपरौली ब्लाक पर शिकायत बीडीओ से की।

ग्रामीणों का कहना था कि गांव मेें एक माह से लोनिवि का कोई अवर अभियंता गांव में तैनात नहीं है, जिस कारण गांव में चल रहे विकास कार्य ठप पड़े हैं। इसके अलावा गांव में नियमित रूप से सफाई कर्मचारी भी नहीं पहुंच रहे हैं, जिस कारण गांव मेें गंदगी का अंबार लगा है। नियमित रूप से सफाई व्यवस्था न होने के कारण गलियों में जगह-जगह कूडे़ के ढेर लगे हैं। उन्होंने छपरौली ब्लाक में बीडीओ को शिकायत की। बीडीओ प्रेमचन्द ने जांच कर कार्रवाई की बात कहीं। इसमें रोबिन, रोहताश, बिट्टू, श्याम सिंह, सुदेश, अरविंद, प्रेमपाल, आजाद, धर्मेंद्र, राकेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed