{"_id":"5aa6c64a4f1c1bb1758b50f0","slug":"111520879178-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंकज ने झांसी में जीता भारत कुमार का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंकज ने झांसी में जीता भारत कुमार का खिताब
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
झांसी के उमरा गांव में हुए छठे भारत कुमार कुश्ती दंगल में दाहा गांव के पंकज राणा ने भारत कुमार का खिताब जीता। दंगल के आयोजकों ने पहलवान को 51 हजार रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया। पहलवान का गांव में लौटने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा।
रघुनाथ खलीफा ने बताया झांसी के उमरा गांव में 10 और 11 मार्च को दंगल चला। इसमें दाहा गांव निवासी पंकज राणा ने भी भाग लिया। पहलवान पंकज राणा ने 74 किलोग्राम भार वर्ग में उमरा निवासी प्रीत पहलवान को फाइनल मुकाबले में हराकर भारत कुमार का खिताब जीता। दंगल के आयोजकों ने विजेता पहलवान को 51 हजार रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया। पहलवान अब इंडिया कैंप सोनीपत में पहुंच गया है। बुधवार को दाहा गांव में पहुंचने पर उसका जोरदार स्वागत किया जाएगा। भारत कुमार का खिताब जीने के बाद चौधरी चरण सिंह व्यायाम अखाड़े के पहलवानों ने खुशी जाहिर की है।