{"_id":"5a8b2c854f1c1b0a7b8b80c8","slug":"111519070341-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत ब्लॉक के शिक्षकों को आवेदन फार्म निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत ब्लॉक के शिक्षकों को आवेदन फार्म निरस्त
Updated Tue, 20 Feb 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। अंतर जनपदीय विद्यालयों के शिक्षकों के फार्मों की बीएसए दफ्तर में जांच की । बागपत ब्लॉक के शिक्षकों ने सबसे ज्यादा फार्मों में गलतियां की, इनको बीएसए ने निरस्त किया है। बिनौली और पिलाना ब्लॉक जांच की जा रही है।
शासन स्तर से अंतर जनपदीय विद्यालयों में तबादले की प्रक्रिया शुरू की तो बीएसए दफ्तर में शिक्षकों का जमघट लग गया। 204 शिक्षकों ने स्थानांतरण के लिए आवेदन किया। इसमें सबसे ज्यादा गाजियाबाद, मेरठ और नोएडा के लिए अध्यापकों ने फार्मों के माध्यम से आवेदन किया । पिलाना और बिनौली ब्लॉक के शिक्षकों के सबसे ज्यादा आवेदन बीएसए दफ्तर पहुंचे । सोमवार को शिक्षकों के फार्मों की जांच पड़ताल की गई। बागपत ब्लॉक के शिक्षकों ने सबसे ज्यादा फार्मों में गड़बड़ी कर रखी थी। ब्लॉक के शिक्षकों ने विद्यालयों को नगर क्षेत्र भरा हुआ था, जबकि बड़ौत को ही नगर क्षेत्र विभाग ने माना है। इनके फार्मों को बीएसए स्तर से निरस्त किया गया है। बिनौली और पिलाना ब्लॉकों के फार्मों की जांच चल रही है। बीएसए योगराज सिंह ने कहा कि जांच पूरी होते ही फार्मों को अप लोड किया जाएगा। इसके बाद सूची जारी होगी।