{"_id":"5a83438a4f1c1b9b248b4ebe","slug":"111518551946-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इब्राहिमपुर माजरा के लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इब्राहिमपुर माजरा के लोगों ने किया प्रदर्शन
Updated Wed, 14 Feb 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इब्राहिमपुर माजरा के लोगों ने किया प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)।
इब्राहिमपुर माजरा गांव के ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन कर खेल के मैदान से कब्जा हटवाए जाने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
इब्राहिमपुर माजरा गांव के काफी संख्या में ग्रामीण तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि तत्कालीन एसडीएम ने गांव की 1200 हेक्टेयर बंजर भूमि खेल के मैदान के लिए छुड़वाई थी, ताकि गांव के बच्चे इस मैदान में खेल सके, लेकिन कुछ दबंग लोगों ने इस पर कब्जा कर लिया है। कई बार उन्होंने तहसील दिवस व अन्य अधिकारियों को शिकायत भी की, लेकिन कब्जा नहीं हटवाया गया। यदि गांव के लोग कब्जा करने वालों को कब्जे हटाने के लिए कहते है तो वे मारने पर उतारू होते है। बाद में उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन दिया। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि इस समस्या को वे दिखवाएंगे और जांच कराकर कार्रवाई कराएंगे। इस मौके पर अंकित, विकास, बिल्लू, मदन, भूरा, राकेश, नफे सिंह, रामकुमार, दिवेश, रामफल आदि शामिल रहे।