{"_id":"5a7615c84f1c1ba5268b8204","slug":"111517688264-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, 2.64 लाख की वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, 2.64 लाख की वसूली
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। विद्युत निगम की टीम ने कोर्ट रोड पर अभियान के तहत 10 बकायेदारों के कनेक्शन काटे। वहीं 2.64 लाख रुपये की वसूली गई है। एसडीओ (विद्युत) ने बताया चेकिंग अभियान जारी रहेगा। वसूली के साथ-साथ विद्युत चोरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
शहर के अलावा गांवों में भी विद्युत निगम की छापे मारी से लोगों में हड़कंप मचा। जहां चार दिन में 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, वहीं करीब आठ लाख रुपये की वसूली भी की गई है। शनिवार को भी ऊर्जा निगम का अभियान जारी रहा। एसडीओ विकल महेश के नेतृत्व में टीम ने कोर्ट रोड पहुंची। लिस्ट के अनुसार बकायेदारों का चयन किया। 10 बकायेदारों के कनेक्शन काटे । इसके अलावा विभिन्न लोगों से 2.64 लाख रुपये की वसूली की । उन्होंने बताया घरों में विद्युत चोरी की चेकिंग की गई। बिना बिल जमा किए घरों में बिजली जलाने वालों की जांच की। उन्होंने बताया रविवार को बाम, नैथला और मीतली गांव में चेकिंग अभियान चलेगा। मीतली गांव में उन घरों की चेकिंग की जाएगी, जिनके बिल जमा न करने के कारण कनेक्शन काटे गए हैं।