{"_id":"5a70ce874f1c1b8c268b780f","slug":"111517342343-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया
Updated Wed, 31 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
नगर के स्कूल और कॉलेजों में मंगलवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित सभा में डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने कहा कि 30 जनवरी 1948 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर हत्या की। तभी से भारत में 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। वनस्थली पब्लिक स्कूल में प्रबंध समिति के आशीष जैन और हर्षित जैन ने बच्चों को देश के उत्थान में बापू के जीवन से प्रेरणा लेकर अहम योगदान देने का संकल्प दिलाया। जेपी पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर गौरव शर्मा ने भी विचार रखे। इस मौके पर बापू के जीवन विषय पर आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शेखर प्रथम, प्रियंका द्वितीय और भारती तृतीय रही। निदेशक शरण शर्मा ने विजेताओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित सभा में संस्था की प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. आरपीएस तोमर और सचिव डॉ. मनीष तोमर ने बच्चों को संकल्पित किया कि वे बडे़ होकर देश और समाज के विकास मेें अपना योगदान देंगे। संचालन प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने किया।