फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पेडों के पास कूडा डाल रहे कर्मचारियों को रेंजर ने लगायी फटकार

पेडों के पास कूडा डाल रहे कर्मचारियों को रेंजर ने लगायी फटकार

Mon, 29 Jan 2018 12:41 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
पेडों के पास कूडा डाल रहे कर्मचारियों को रेंजर ने लगायी फटकार
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

पूर्वी यमन नहर के किनारे खड़े पेड़ों के पास कूड़ा डाल रहे नगरपालिका के कर्मचारियों को वन क्षेत्राधिकारी ने रविवार को पकड़ लिया। वन रेंजर ने कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। चेतावनी दी कि यदि दोबारा से कोई भी कर्मचारी पेड़ों के पास कूड़ा डालता पकड़ा गया तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
वन क्षेत्राधिकारी राजपाल को सूचना मिली कि नगरपालिका परिषद के सफाई कर्मचारी पूर्वी यमन नहर के किनारे खडे़ पेड़ों के पास ट्रैक्टर-ट्राली में लदे कूड़ों को डाल रहे हैं। तुरंत वन क्षेत्राधिकारी राजपाल, वन दरोगा आंसू चौधरी, वन रक्षक संजय, मनोज व विकास मौके पर पर पहुंचे और सफाई कर्मचारियों को पकड़ लिया। उनकी जमकर क्लास ली। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि नगरपालिका परिषद के पास कूड़ा निस्तारण के लिए कोई उचित स्थान नहीं है, इसलिए कर्मचारी अपना तेल व समय बचाने के लिए कहीं पर भी सड़क किनारे खडे़ पेड़ों के पास कूड़ा डालकर भाग जाते है। इस संबंध में विभागीय अफसरों को कई बार नोटिस दिया जा चुका है। उन्होंने कर्मचारियों को भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी देते हुए छोड़ दिया।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि नगर पालिका के इस कूडे़ से शीशम, नीम, आम आदि कीमती पेड़ सूख जाते हैं और यदि साल भर का आकलन करें तो हर साल लाखों रुपयों की कीमत के पेड़ बर्बाद हो जाते हैं। संबंध विभाग के अफसरों को नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed