फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मायावती के बर्थडे केक की लूट, बेबस हुए नेता

मायावती के बर्थडे केक की लूट, बेबस हुए नेता

Tue, 16 Jan 2018 01:33 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
मायावती के बर्थडे केक की लूट, बेबस हुए नेता
मायावती के बर्थडे केक की लूट, बेबस हुए नेता
विज्ञापन

बागपत। बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन मनाने के लिए जुटे बसपा कार्यकर्ता केक पर टूट पड़े। छीनाझपटी हुई। युवा कार्यकर्ता केक को लेकर इधर-उधर दौड़ते दिखे। इस बीच बसपा के नेताओं ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसी की एक नहीं चली।
सोमवार को बसपा सुप्रीमो मायावती का कार्यकर्ताओं ने जन्म दिवस मनाया। मुख्य अतिथि एमएलसी सुरेश कश्यप रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, अपहरण, लूट, बलात्कार जैसी घटनाएं रोज हो रही हैं। बहन-बेटी घरों में भी सुरक्षित नहीं है। मायावती के कार्यकाल में जनता की सुनवाई दफ्तरों में होती थी। समय पर अफसर कार्यालयों में पहुंचकर समस्याएं सुनते थे। अब ऐसा नहीं हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2019 में होने वाले लोकसभा की तैयारी में जुटने एक एकजुट रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बर्थडे केक एमएलसी सुरेश कश्यप, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित समेत अन्य नेताओं ने काटा। केक पर कार्यकर्ता टूट पड़े। कई युवा कार्यकर्ता केक के चक्कर में गिर पड़े। अतिथियों ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसी की एक नहीं चली। इसको लेकर मुख्य अतिथि और अन्य ने नाराजगी जाहिर की। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील कुमार और संचालन सतेंद्र मौर्य ने किया। पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, मुख्य जोन इंचार्ज सत्यपाल पेपला, विक्रम भाटी, सिंह राज, पूर्व मंत्री दयाराज सैन, बाबू चमनलाल, अनिल टांक, राजपाल, बबलू कौशिक, महेंद्र कश्यप, नरेंद्र लुहारी, सलीम चौधरी, हाजी फिरोज, जय कुमार जाटव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed