फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रैलियों में पर्यावरण और जल संरक्षण का संदेश

रैलियों में पर्यावरण और जल संरक्षण का संदेश

Tue, 16 Jan 2018 01:33 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
रैलियों में पर्यावरण और जल संरक्षण का संदेश
रैलियों में पर्यावरण और जल संरक्षण का संदेश
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कालेज में छात्र-छात्राओं ने साफ-सफाई कर पर्यावरण एवं जल संरक्षण विषय पर रैलियां निकालीं। बाद में पर्यावरण संरक्षण पर हुई प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, मैनेजर विक्रम तोमर, प्रधानाचार्य राजीव तोमर और रणपाल ने दीप जलाकर किया।
सबसे पहले कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने कालेज परिसर में सफाई अभियान चलाया। इसके बाद डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने पर्यावरण और जल संरक्षण रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए कॉलेज में आकर संपन्न हुई। रैली में छात्र स्लोगन लिखीं तख्तियां लेकर चल रहे थे।
विज्ञापन

छात्रों ने रैली के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। सभी को अपने चारों और साफ-सफाई करनी चाहिए और दूसरों को गंदगी से रोकना चाहिए। डायरेक्टर ने जल संरक्षण के लिए विभिन्न उपायों को विस्तार से समझाया। बताया कि जल प्रदूषण को रोकने के लिए पूजा आदि की सामग्री और कूड़े को जल स्रोतों में नहीं बहाना चाहिए। इसके उपरांत पर्यावरण संरक्षण पर हुई प्रतियोगिता में प्रथम रही मेघा, द्वितीय रहे शेखर और तृतीय रही साक्षी को ट्राफी और मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूजा, रेखा, प्रीति, अंजुम, भारती, कीर्ति, सोनम, शिवानी, सरिता, अजय, अक्षय, दीपक, अनुज, अरुण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed