{"_id":"5a4a8f694f1c1b96368b7ebd","slug":"111514835817-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत सदस्यों ने की प्रधान के खिलाफ जांच करवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत सदस्यों ने की प्रधान के खिलाफ जांच करवाने की मांग
Updated Tue, 02 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। तेड़ा गांव के नौ ग्राम पंचायत सदस्यों ने कलक्ट्रेट में प्रधान के खिलाफ शिकायती पत्र सौंपा। इसमें उन्होंने कहा पहले की गई शिकायत पर जांच हुई , लेकिन उसमें शिकायतकर्ता को नहीं बुलाया । एक तरफा जांच कर रिपोर्ट दी। पानी की टंकी का ग्रामवासियों से बिल लिया जा रहा है जो नियम विरुद्ध है। बताया कि पंचायत सदस्यों के उपस्थिति बैठक में हस्ताक्षर कराए जाते हैं, जबकि आज तक न तो कोई बैठक हुई और न ही किसी सदस्यों के हस्ताक्षर कराए । शौचालयों में फर्जीवाड़ा किया है। फर्जी लोगों के नाम से शौचालय का निर्माण कराया । किसी भी व्यक्ति को 12 हजार रुपये नहीं दिए । ग्राम पंचायत सदस्यों ने एडीएम लोकपाल सिंह को शिकायत कर इसकी जांच करवाकर कार्रवाई की मांग की। इसमें आरती, रीता, जयभगवान, हुक्म सिंह, ओमपाल, निशि, नौशाद, सुभाष चंद, बिट्टू कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन