{"_id":"5a3ffa534f1c1b0b788b4b68","slug":"111514142291-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल मेले में स्कूली छात्र छात्राओं ने मस्ती की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल मेले में स्कूली छात्र छात्राओं ने मस्ती की
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
माउंट लिटरा स्कूल मेें रविवार को सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमेें स्कूल के बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बाधा। इस दौरान स्कूल में लगे बाल मेले में छात्र-छात्राओं ने जमकर मस्ती की। वहीं मुख्य अतिथियों ने लक्की ड्रा के विजेताओं को सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक केपी मलिक, चेयरमैन अमित राणा, एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, स्कूल चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, मुकेश जैन, अमित जैन और मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने किया। मुख्य अतिथियों ने कहा कि बच्चा देश का भविष्य होता है। उच्च और संस्कारवान शिक्षा मिलने पर वह बड़ा होकर देश व समाज की उन्नति में अपना योगदान देता है। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों मेें वंदेमातरम, मां तुझे सलाम, ए वतन तेरे लिए के अलावा कन्या भ्रूण हत्या, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ-साथ सुपर हिट फिल्म शालू के गब्बर का डायलॉग कितने आदमी थे सांभा प्रस्तुत करने के अलावा पंजाबी डांस, राजस्थानी डांस व हरियाणी नृत्य प्रस्तुत कर समां बाधा। कार्यक्रम के दौरान तीन लक्की ड्रा निकाले गए। इसके विजेताओं को विधायक केपी मलिक, नगरपालिका बड़ौत के चेयरमैन अमित राणा और स्कूल चेयरमैन हंस कुमार जैन ने टीवी, एलईडी, माइक्रोवेव, जूसर मशीन देकर सम्मानित किया। इसके अलावा 10 सांत्वना पुरस्कार भी बांटे। दूसरी तरफ कार्यक्रम में आए बच्चों व उनके अभिभावकों ने बाल मेले में घुड़सवारी, झूले, लकी गेम, मिक्की माउस, चाट - गोल गप्पे, चाऊमीन खाया और जमकर खरीददारी की। स्कूल के चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन ने अंत मेें मुख्य अतिथियों को सम्मानित किया। संचालन मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने किया। इनमें प्रधानाचार्य अजय शर्मा, अंजलि शर्मा, महिमा, मनबीर, उमेश, शरद, दीपक, तृप्ता, विशाखा, मोनिका, रजिया, संजीता, संजीव आदि रहे।