{"_id":"5a3abf7b4f1c1bb6678c3433","slug":"111513799547-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की सभा में लगाई जाएगी 15 हजार कुर्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की सभा में लगाई जाएगी 15 हजार कुर्सी
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
रमाला मिल में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा को लेकर बुधवार को भी पूरे दिन प्रशासन जुटा रहा। रमाला मिल में 23 दिसंबर को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन ने ताकत झोंक दी । बुधवार को भी एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, सीओ बड़ौत और रमाला पूरे दिन तैयारी में जुटे रहे। हेली पैड लगभग बनकर तैयार हो गया है। सभा स्थल को समतल बना दिया। सभा के लिए बड़ा पांडाल लगाया जा रहा है। जिसमें 15 हजार कुर्सियां लगाई जाएंगी और 15 लोगों को मंच पर बैठने के लिए मंच बनाया जा रहा है, लेकिन भाजपा में मंच पर बैठने को लेकर कार्यकर्ताओं में घमासान चल रहा है। एसडीएम ने बताया व्यवस्थाएं पूरी की जा रही है। दूसरी ओर भाजपा नेता सतेंद्र तुगाना ने मुख्यमंत्री की सभा के लिए कई गांव में जनसंपर्क किया। उनके साथ जितेंद्र, वीर सैन, रविंद्र, धर्मपाल, शकील, अकरम, नसीम आदि रहे।