फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दूर नहीं हो रहीं समस्याएं

दूर नहीं हो रहीं समस्याएं

Mon, 04 Dec 2017 12:58 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
दूर नहीं हो रहीं समस्याएं
वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं
विज्ञापन

का नहीं हो रहा समाधान

बागपत। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की बैठक गजराज सिंह के प्रतिष्ठान पर हुई। इसमें विभिन्न प्रस्ताव रखे गए। इस दौरान डीएम को समस्याओं से अवगत कराने का निर्णय लिया गया।
समिति के अध्यक्ष रघुवीर सिंह और सचिव ब्रहमपाल सिंह के अनुसार बैठक में प्रस्ताव रखा कि बार-बार प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी बागपत से दिल्ली आईएसबीटी के लिए बसे नहीं चलाई जा रही है। बसे समय पर स्टैंड पर नहीं पहुंच रही हैं। यात्री परेशान रहते हैं। रात में बसें नहीं मिलती हैं। शहर में बस स्टैंड की कोई व्यवस्था नहीं है, जबकि जिले बने लंबा अर्सा हो गया है। बसें सड़क पर खड़ी रहती हैं। वे इस समस्या से सांसद और विधायक को अवगत कराएंगे। इसके अलावा डीएम से मिलकर इसकी शिकायत करेंगे। बैठक में समिति के दो सदस्य सुभाषचंद गुप्ता और प्रकाशचंद के निधन होने पर शोक संवेदना प्रकट की। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। जगमाल सिंह, ब्रजमोहन शर्मा, एनएस तंवर, राजपाल दीक्षित, कृष्णदत्त शर्मा, प्रेमचंद, बशीर अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन


कार्यकारिणी से इस्तीफा दिया
बागपत। भगवान परशुराम संघ के सदस्य विकास शर्मा ने कार्यकारिणी से इस्तीफा दे दिया। आरोप लगाया कि संघ की नगर पालिका के लिए चुनाव लड़ रहे बसपा प्रत्याशी राजेंद्र शर्मा के खिलाफ संदिग्ध भूमिका रही है। इस कारण उसने यह कदम उठाया है। उन्हाेंने अध्यक्ष को अपना त्याग पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed