फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   धनौरा में 10 लाख के गबन की शिकायत की जांच करेंगे बीडीओ

धनौरा में 10 लाख के गबन की शिकायत की जांच करेंगे बीडीओ

Fri, 17 Nov 2017 01:06 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
धनौरा में 10 लाख के गबन की शिकायत की जांच करेंगे बीडीओ
बागपत। धनौरा सिल्वरनगर गांव में हुए विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत की । वहीं खेकड़ा ब्लॉक में भी विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत मिली है। डीडीओ ने खेकड़ा और बागपत ब्लॉक के बीडीओ को जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गांवों में ब्लॉक स्तर से होने वाले विकास कार्यों में धांधली की जा रही है। मानक के अनुसार कार्य नहीं हो रहे है। पेयजल योजना में गड़बड़ी मिली है। धनौरा सिल्वरनगर गांव में पहले तो पेयजल योजना में 13 लाख रुपये से अधिक की गड़बड़ी मिली , इसके रिकवर कराने के निर्देश दिए हैं। अब डीएम से विकास कार्यों में 10 लाख रुपये की धांधली की शिकायत की। इसकी जांच डीडीओ हुब लाल सत्यता जानने की जिम्मेदारी दी । गांव के विकास कार्यों में धांधली की जांच के लिए उन्होंने बीडीओ को निर्देशित किया है। कहा कि गांव में 10 लाख रुपये की गबन की शिकायत मिली। इसकी जांच कर कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। निर्देश दिए समस्त अभिलेख उपलब्ध कराए जाए ताकि समय पर सीडीओ को इसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराई जा सके। इसके अलावा खेकड़ा ब्लॉक में भी विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत की । इसकी जांच बीडीओ खेकड़ा को दी। खेकड़ा बीडीओ को भी जल्द जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। डीडीओ हुब लाल ने बताया जांच के लिए दोनों बीडीओ को निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed