{"_id":"59fcccc84f1c1bcf538baba1","slug":"111509739720-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों और बच्चों ने निगम अफसरों के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों और बच्चों ने निगम अफसरों के खिलाफ खोला मोर्चा
Updated Sat, 04 Nov 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षकों और बच्चों ने निगम अफसरों के खिलाफ खोला मोर्चा
- विद्यालय मेें करंट उतरने का प्रकरण, आंदोलन की दी चेतावनी
बड़ौत। करीमपुर प्राथमिक विद्यालय में करंट उतरने के मामले अब ग्रामीणों के अलावा शिक्षकों व बच्चों ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने समस्या के विरोध में शुक्रवार को ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
शुक्रवार को काफी संख्या में स्कूली बच्चे विद्यालय में एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि विद्यालय की छत से छूकर विद्युत लाइन गुजर रही है। इस कारण आए दिन विद्यालय में करंट उतरता रहता है। बरसात में तो स्थिति ओर भी खराब हो जाती है। लेकिन शिकायतों के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों से भी शिकायत की जा चुकी है।
ग्राम प्रधान नीरज का कहना है कि ऊर्जा निगम के अफसरों को तीन दिन का समय दिया गया है। यदि तीन दिन के अंदर लाइन नहीं हटी तो निगम के अफसरों के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। उधर, एक्सईएन प्रथम अजय कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को अवर अभियंता गुलशन गांव पहुंची और विद्युत लाइन की जांच की। अवर अभियंता गुलशन कुमार का कहना था कि जल्द ही उच्चाधिकारियों से बातचीत कर लाइन हटवाई जाएगी। प्रदर्शन करने वालों मेें अभिषेक, सागर, नीरज, प्रवीण, संदीप, आकाश, अक्षय, विनीत, पिंकी, ज्योति, रूबी, ममता शामिल रहे।