फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   नामांकन की तैयारी शुरू, तहसीलों में बैरिकेडिंग

नामांकन की तैयारी शुरू, तहसीलों में बैरिकेडिंग

Fri, 03 Nov 2017 01:22 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
नामांकन की तैयारी शुरू, तहसीलों में बैरिकेडिंग
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। जनपद में स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। चार नवंबर से होने वाले नामांकन के लिए बागपत, बड़ौत और खेकड़ा तहसील में उपजिलाधिकारियों ने नामांकन स्थलों का निरीक्षण किया। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने बताया कि बागपत तहसील, पालिका और सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में व्यवस्था का निरीक्षण किया गया है। जहां कमियां है, उन्हें दूर किया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम विवेक यादव, तहसीलदार राज बहादुर सिंह और सीओ दिलीप कुमार ने पुलिस बल के साथ तहसील में नामांकन कक्षों का निरीक्षण किया। पालिका परिसर का निरीक्षण किया इसके अलावा पोलिंग पार्टियों के रवाना होने के स्थान सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज का भी निरीक्षण किया गया। बैरिकेडिंग का कार्य शुरू कराया है, शुक्रवार तक पूरा होगा।
विज्ञापन

बड़ौत में एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि बड़ौत नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए एक काउंटर और 25 वार्डों पर चार-चार वार्डों को मिलाकर एक-एक काउंटर बनाया जाएगा। वहीं छपरौली, दोघट और टीकरी नगर पंचायत के लिए एक-एक काउंटर अध्यक्ष और एक-एक काउंटर सभासदों के नामांकन के लिए बनाए जाएंगे। इसके लिए बैरिकेटिंग शुरू कर दी। खेकड़ा एसडीएम आशीष कुमार ने तहसील का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नामांकन प्रक्रिया में कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। अध्यक्ष पद के लिए एक और चार कक्ष सदस्यों के लिए निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए, कब क्या होगा
जिले की तीनों तहसीलों में चार से दस नवंबर तक नामांकन पत्रों की बिक्री एवं नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 11 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 13 नवंबर को नाम वापसी और 14 नवंबर को सभी नामांकन करने वाले प्रत्याशियों के नामों की सूची चस्पा की जाएगी। 15 नवंबर को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

कहां किसके नामांकन
बागपत तहसील में बागपत पालिका, अग्रवाल मंडी टटीरी और अमीनगर सराय नगर पंचायत के नामांकन होंगे। बड़ौत तहसील में बड़ौत पालिका, दोघट, टीकरी और छपरौली नगर पंचायत के नामांकन होंगे। तहसील खेकड़ा में खेकड़ा पालिका के लिए ही नामांकन होंगे।

सपा ने खोले पत्ते, भाजपा पर टिकी नजर
बागपत। स्थानीय निकाय चुनाव का नामांकन नजदीक आते ही सपा ने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। सपा के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि बागपत पालिका से पूर्व विधायक चंद्र सिंह की पुत्रवधू बबली देवी, बड़ौत में नूर मलिक, खेकड़ा में बबीता यादव, अग्रवाल मंडी टटीरी में तेजपाल सिंह, अमीनगर सराय में खगेश यादव, छपरौली में नागेेंद्र चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है। सपा ने पूर्व जिलाध्यक्ष राजूद्दीन एडवोकेट को टिकट नहीं दिया है। उधर, भाजपा ने अभी उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। बड़ौत और बागपत में भाजपा के उम्मीदवार को लेकर लोगों की नजर टिकी हुई है।


सराय में वोटों को लेकर दो पक्ष आमने-सामने
बागपत। अमीनगर सराय में वोटर लिस्ट में नाम बढ़ाने और घटाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हैं। प्रकरण के निस्तारण को लेकर एसडीएम विवेक कुमार यादव ने नगर पंचायत में लोगों की मीटिंग ली। जिन लोगों को नोटिस दिया, उनका पक्ष सुना । एसडीएम ने बताया कि शुक्रवार को सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। उधर, बृहस्पतिवार को पप्पू जख्मी, इरशाद, फुरकान, मोमिन, रियासत, शमशेर, शाहिदा, इंतजार ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि वह वार्ड संख्या 15 के रहने वाले हैं, लेकिन उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed