{"_id":"59c960a34f1c1b78548b4682","slug":"111506369699-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकबंदी के विरोध में कलक्ट्रेट में किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकबंदी के विरोध में कलक्ट्रेट में किसानों का हंगामा
Updated Tue, 26 Sep 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। रंछाड़ और बामनौली गांव की चकबंदी प्रक्रिया में आई समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। किसानों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को सैकड़ों ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। बताया कि कई साल दोनों गांवों में चकबंदी चल रही है, जो पूरी होने का नाम नहीं ले रहा है। किसानों का शोषण किया जा रहा है। किसी के हवाई चक काट दिए है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रक्रिया में अफसर पक्षपात कर रहे है। समस्या का समाधान पर ध्यान नहीं है। अब तो आंदोलन करने को मजबूर है। डीएम ने उन्हें जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसमें राजेंद्र, ओमपाल, जितेंद्र, शिवकुमार, हरपाल, हरेंद्र, ओमबीर, सोमपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन