फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बागपत पुलिस की बर्बरता गूंजेगी सदन में

बागपत पुलिस की बर्बरता गूंजेगी सदन में

Wed, 20 Sep 2017 01:35 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
बागपत पुलिस की बर्बरता गूंजेगी सदन में
बागपत। एमएलसी और सपा नेता राकेश यादव ने काठा गांव में पहुंचकर नाव हादसे के पीड़ितों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा इतना बड़ा हादसा हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का बयान तक नहीं आया। शासन पूरी तरह से अंधा हो गया है। पुलिस ने पीड़ितों पर ही बर्बरता की है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। इसको सदन में उठाया जाएगा। जरूरत पड़ी तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

यादव ने कहा इतनी बड़ी घटना होने के बाद पुलिस की लापरवाही दिखाई दे तो आक्रोश स्वाभाविक है। पीड़ित और उनके सहयोगियों ने हाईवे पर विरोध प्रदर्शन ही कर दिया तो क्या बुरा किया । पुलिस ने पीड़ितों पर ही लाठीचार्ज कर दिया। उल्टा उनके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर दिया। यह पुलिस की बर्बरता है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। इस दुखद घटना में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को गांव में पहुंचाना चाहिए , लेकिन उनका बयान तक नहीं आया। सरकार पूरी तर से अंधी हो गई है। यादव ने कहा इस हादसे को लेकर पार्टी हाईकमान काफी चिंतित है। उनके निर्देशानुसार यहां पर आए हैं। ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमा खत्म हो। पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी, कम से कम 25 लाख रुपये मुआवजा मिले। इसके लिए जिला प्रशासन और मेरठ कमिश्नर और आईजी से मिला जाएगा। इस पूरे प्रकरण को सदन में उठाया जाएगा। जरूरत पड़ी तो अनुशासन के तहत आंदोलन होगा। उनके साथ सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, अर्जुन अवार्डी शौकेंद्र पहलवान, डॉ. शकील अहमद, बब्बू सिद्दीकी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed