फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जीवन की मुख्य खोज आनंद की प्राप्ति है- अरूण मुनि

जीवन की मुख्य खोज आनंद की प्राप्ति है- अरूण मुनि

Thu, 14 Sep 2017 02:08 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
जीवन की मुख्य खोज आनंद की प्राप्ति है- अरूण मुनि
जीवन की मुख्य खोज आनंद की प्राप्ति है - अरुण मुनि
विज्ञापन

बड़ौत। जैन स्थानक मंडी में धर्मसभा में जैन संत अरुण मुनि ने कहा कि जीवन की मुख्य खोज आनंद की प्राप्ति है। इससे यह अनुभूति हो गई समझो उसके जीवन का विकास हो गया।
उन्होंने कहा कि जैन धर्म के अनुसार कलह करना पाप होता है। हम उग्र तो हो जाते हैं मगर उग्र तम नहीं होते। उग्रतम होने की स्थिति में व्यक्ति उग्रवादी हो जाता है। मनुष्य के पारिवारिक रिश्तों से उसके सामाजिक रिश्तों का विश्लेषण किया जा सकता है। जो परिवार को ही नहीं संभाल पाया वह आत्मा को क्या संभालेगा। उन्होंने कहा कि शरीर, मन आत्मा और समाज को वहीं संभाल सकता है जो पारिवारिक संबंधों में परंपरागत हो। इनको समझाने वाला ही अध्यात्म की ऊंचाईयों को छू सकता है। समाज में परिवार में झगड़े का कारण न बनना भी बहुत बड़ी उपलब्धि होती है। उन्होंने कहा कि आपका कल्याण तभी संभव हो सकता है जब आप अपने को शांत स्वभाव वाला बनाने में कुशल बन जाओगे। धर्मसभा में श्रीकृष्ण जैन, सुभाषचंद, कालू, राजीव जैन, अनिल जैन, वरदान, मनीष जैन, हंस कुमार जैन, दीपक जैन, शैलबाला, सविता, सीमा, रश्मि आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


कर्मों की निर्जरा वीतरागता के बल पर होगी - सुंदर सागर
बड़ौत। विहर्ष सभागार में धर्मसभा में सुंदर सागर महाराज ने कहा कि भगवान महावीर के शासन में सबसे पहला उद्देश्य वीतरागता प्राप्त करने का दिया जाता है। इसको जो अपनायेगा वो वीतरागी संत जरूर बन जायेगा। कर्मों की निर्जरा वीतरागता के बल पर होगी। अगर भाग्य बदलना चाहते हो तो पुरुषार्थ करों। धर्मसभा में मदनलाल जैन, प्रमोद जैन, अशोक जैन, वरदान जैन, अतुल, संदीप, शशि, अखिलेश आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed