{"_id":"59b991924f1c1b26688b46f3","slug":"111505333650-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को यूनिफार्म न मिलने पर अभिभावकों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को यूनिफार्म न मिलने पर अभिभावकों का हंगामा
Updated Thu, 14 Sep 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। गैड़बरा गांव के प्राथमिक विद्यालय में एक विशेष समुदाय के बच्चों को ड्रेस न मिलने से नाराज अभिभावकों ने हंगामा किया। उन्होंने कहा यदि उनके बच्चों को ड्रेस नहीं मिली तो वे अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे।
गांव के प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं को यूनिफार्म वितरित की, लेकिन एक विशेष समुदाय के छात्रों को ड्रेस नहीं दी । इससे नाराज छात्रों के परिजन स्कूल में पहुंचे और प्रधानाचार्य से ड्रेस न देने का कारण पूछा। प्रधानाचार्य ने उन्हें बताया ड्रेस खत्म हो गई है। इससे नाराज अभिभावकों ने स्कूल के बाहर हंगामा कर दिया और विद्यालय के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा यदि शीघ्र उनके बच्चों को यूनिफार्म नहीं दिलवाई तो वे अपने बच्चों को स्कूल में नहीं भेजेंगे। इनमें राशिद, इकबाल, अकरम, जमील, यासीन, फारूख, मंजर, फूल मीजरा, रुखसार, जरीना, शौकत, हफीजू, राजू, देवेंद्र आदि रहे। इस संबंध में प्रधानाचार्य दरबान सिंह ने कहा अभी कुछ ही बच्चों की ड्रेस आई है, जो बांट दी । बचे बच्चों को ड्रेस आने के बाद बांटी जाएगी।
दाहा में छात्र-छात्राओं को यूनिफार्म बांटी
दोघट/ दाहा (बागपत)। पूर्व माध्यमिक स्कूल, दाहा में छात्र-छात्राओं को ग्राम प्रधान ने ड्रेस बांटी। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुशील राणा ने बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को जल संरक्षण के प्रति सचेत कर जल की बर्बादी को रोकने का संकल्प दिलाया। ग्राम प्रधान ने 46 बच्चों को ड्रेस बांटी। इस मौके पर प्रधानाचार्य उषा रानी, सुमित्रा, देवेंद्र राणा, गजेंद्र सिंह आदि रहे।