फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कर्ज जमा करने पर सैकड़ों किसान ऋण मोचन योजना से आउट

कर्ज जमा करने पर सैकड़ों किसान ऋण मोचन योजना से आउट

Mon, 28 Aug 2017 01:04 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
कर्ज जमा  करने पर सैकड़ों किसान ऋण मोचन योजना से आउट
कर्ज जमा करने पर सैकड़ों किसान ऋण मोचन योजना से आउट
विज्ञापन

बागपत। 31 मार्च 2016 से कृषक ऋण मोचन योजना लागू हो गई है। इसमें एक लाख तक के कर्ज माफ होंगे। इसी बीच जिन किसानों ने लोन जमा करने के बाद उसका नवीनीकरण कराया, वह योजना से बाहर हो गए। इस तरह के कई किसान कृषि अधिकारी से लेकर डीएम तक कर्ज माफी की श्रेणी में शामिल करने की गुहार लगा रहे हैं। सीएम से भी शिकायत कर रहे हैं। कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह की माने तो इस तरह का अभी तक कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।
कस्बा खेकड़ा के गांव मुंडला निवासी सुखवीर सिंह ने कृषि अधिकारी को बताया उसने बैंक से क्रेडिट कार्ड से लोन लिया । उसने पूरा जमा कर दिया है, इसको नवीनीकरण कर दोबारा से लोन लिया । ऋण को माफ करने की मांग की।
विज्ञापन

बागपत निवासी ओमप्रकाश ने बताया बैंक से लोन लिया । इसका पूरा भुगतान कर दिया। अब उसका तीन लाख रुपये का बकाया है, जिसको कृषक ऋण मोचन योजना से एक लाख रुपये माफ किए जाए। डीएम और कृषि अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजपुर खामपुर गांव निवासी विनोद ने सीएम से कर्ज माफी करने के लिए मांग की। वहीं कृषि अधिकारी को भी इस संबंध में अवगत कराया है। उसने योजना में शामिल करने की मांग की। यह भी नवीनीकरण का मामला है।

जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने कहा इस तरह के केस काफी संख्या में मिल रहे हैं। नवीनीकरण करने वाले किसान योजना में शामिल नहीं होंगे। इस संबंध में शासन से जो आदेश मिलेगा, उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed