{"_id":"599f2faf4f1c1b157f8b468d","slug":"111503604655-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरा गांव के लोगों का कलक्ट्रेट में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरा गांव के लोगों का कलक्ट्रेट में हंगामा
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरा गांव के लोगों का कलक्ट्रेट में हंगामा
बागपत। पुरा गांव के लोगों ने कहा विकास कार्य के नाम पर अधिकारियों ने 36 लाख रुपये की बंदरबांट की। ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत कर जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो आंदोलन होगा।
भाजपा के पिलाना मंडल के अध्यक्ष दौलतराम के नेतृत्व में पुरा गांव के ग्रामीण बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में पहुंचे और डीएम दफ्तर में हंगामा किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष (पिलाना) दौलतराम ने कहा गांव में विकास कार्य नहीं हुए हैं। फाइलों में निर्माण कार्य दर्शा दिए हैं, जबकि गांव में विकास कार्य हुआ ही नहीं। पुरा के सामने पार्क सुंदरीकरण के नाम पर बिल पास किया, जबकि वहां कोई पार्क ही नहीं है। अधिकांश मार्गों पर जो खंड़जे लगे और इंटर लॉक टाइल्स लगाई, वह भी कागजों में लगे हैं। कब्रिस्तान की चारदीवारी और गेट निर्माण नहीं हुआ है। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने जल्द जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसमें मेहरद्दीन,, बिजेंद्र, देवी सिंह, राम सिंह, फैयाज, कृष्णपाल सिंह, आनंद कुमार, बिट्टू, सुशील, दीपक, राजू, किशोर, ओमवीर, सूरज, पीतम, मनीष, बिरजू, मिंटू, सोनू आदि रहे।