फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बिना मेहनत किये सफलता पाना चोरी के समान- अरूण मुनि

बिना मेहनत किये सफलता पाना चोरी के समान- अरूण मुनि

Wed, 02 Aug 2017 12:59 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
बिना मेहनत किये सफलता पाना चोरी के समान- अरूण मुनि
बिना मेहनत किए सफलता पाना चोरी के समान : अरुण मुनि
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। जैन संत अरुण मुनि ने कहा कि पाप तो एक है, लेकिन उसे करने के तरीके अनेक होते हैं, जिस कार्य के करने से मनुष्य की आत्मा मलीन हो उसे पाप कहते हैं।

वे मंगलवार को जैन स्थानक शहर में धर्मसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बिना पुरुषार्थ किए जो सफलता चाहता है वह चोरी की श्रेणी में आता है। जो व्यक्ति एक बार चोरी में सफलता प्राप्त कर लेता है। फिर वह उसे अपना पेशा या रोजगार बना लेता है। चोरी करने के बाद मनुष्य का मन भयभीत रहता है। कहीं कोई देख तो नहीं रहा। इसी बात को लेकर मन में तनाव रहने लगता है। पाप करने वाला जब दुख भोगता है तो उसे उस समय की बात याद आती है जब वह पाप करने में मस्त रहता है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति को पाप करने में मजा बहुत आता है। उसे पता नहीं होता कि जो गम उसने दूसरों को दिए हैं वे गम उसे भी उठाने पड़ेंगे। बुरे का फल बुरा और भले का फल भला होता है। इससे पूर्व अमन मुनि ने भी धर्मसभा में विचार रखे। धर्मसभा में डीके जैन, भारतभूषण, अनिल जैन, अनुराग जैन, अतुल जैन, हंस कुमार जैन, दीपक जैन, शैलबाला, इंद्राणी, कमलेश, छवि, मंजू, रेखा, पूनम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed