{"_id":"5952b3134f1c1bd2238b4642","slug":"111498592019-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की टंकी लीकेज होने पर प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की टंकी लीकेज होने पर प्रदर्शन किया
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी की टंकी लीकेज होने पर प्रदर्शन किया
बड़ौत (बागपत)। मलकपुर गांव के ग्रामीण मंगलवार को तहसील पहुंचे और प्रदर्शन कर गांव की टंकी लीकेज होने की शिकायत करते हुए रोष जताया। उन्होंने कहा कि टंकी से पानी निकलने के कारण कुछ मकानों में दरार तक आने लगी हैं।
ग्रामीणों ने कहा कि गांव में एक वर्ष पूर्व पानी की टंकी का प्रस्ताव आया था। गांव में सीसी रोड़ को तोड़कर पाइपलाइन बिछाने का कार्य पिछले एक वर्ष से चल रहा है। यह कार्य अब तक पूरा नहीं हुआ है। पेयजल लाइन से दिए गए अधिकतर कनेक्शन लीकेज हो चुके हैं। यहां से पानी निकलने के कारण कुछ मकानों में दरार आने लगी है। ठेकेदार से कईं बार शिकायत की गई। लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया। बाद में उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। इस पर एसडीएम ने इसकी जांच कराने के आदेश दिए। प्रदर्शन करने वालों में रूपक तोमर, राजेंद्र शर्मा, ऋषिपाल, रणवीर, अनिल, रूपेंद्र, सोहनवीर आदि शामिल रहे।