फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   110 crores will be spent on the repair of Eastern Peripheral Expressway

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे की मरम्मत पर खर्च होंगे 110 करोड़

Thu, 24 Feb 2022 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
110 crores will be spent on the repair of Eastern Peripheral Expressway
- कुंडली से पलवल तक 135 किलोमीटर के एक्सप्रेस वे की कराई जाएगी मरम्मत, टेंडर जल्द जारी किया जाएगा
विज्ञापन

- एक्सप्रेस वे पर प्रतिदिन करीब 70 हजार वाहन गुजर रहे, वाहन चालकों को उठानी पड़ती है परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे की हालत सुधारने के लिए करीब 110 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसकी मंजूरी भी मिल गई है। अब जल्द ही कंपनी को टेंडर जारी करके कुंडली से पलवल तक 135 किलोमीटर के एक्सप्रेस वे की मरम्मत कराई जाएगी। एक्सप्रेस-वे की मरम्मत के बाद करीब 70 हजार वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
एनएचएआई ने हरियाणा के कुंडली से गाजियाबाद होते हुए पलवल तक एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराया था। वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इसका उद्घाटन कराया गया था। इसके बाद कई बार एक्सप्रेस-वे में दरारें आई। इसकी गैलरी के ऊपर से सड़क भी धंस गई थी। मरम्मत कर इसकी हालत सुधारी गई थी। अब अंडरपास के ऊपर कई जगह से एक्सप्रेस वे में गड्ढे हो गए है। इससे गाड़ी उछलने से अनियंत्रित हो जाती है, जिससे हादसा होने का डर होता है। इन खामियों को दूर करने के साथ ही मरम्मत करने के लिए एनएचएआई ने पहले सर्वे कराया था। अब 110 करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी दी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही टेंडर जारी करके काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे की हालत सुधारने के लिए 110 करोड़ के बजट की मंजूरी मिली है। इसका जल्द ही टेंडर जारी करके ठीक करा दिया जाएगा। मरम्मत के बाद वाहन चालकों को किसी तरह की कोई समस्या नहीं होगी। - अरविंद कुमार, परियोजना निदेशक एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed