{"_id":"5f0615a08ebc3e638a7f3b07","slug":"11-positive-in-the-district-including-four-in-faizpur-ninana-and-two-in-chhaprauli-baghpat-news-mrt49031079","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैजपुर निनाना में चार और छपरौली में दो समेत जिले में 11 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैजपुर निनाना में चार और छपरौली में दो समेत जिले में 11 पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत/ बड़ौत/ खेकड़ा। जिले में कोरोना संक्रमण के 11 नये मामले मिले हैं। फैजपुर निनाना गांव में ईंट भट्ठे पर कार्य करने वाले एक ही परिवार के चार सदस्य पॉजिटिव आए। जिले में संक्रमित लोगों का आंकड़ा 413 पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सर्वे और कांटेक्ट ट्रेसिंग का कार्य किया।
सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि फैजपुर निनाना गांव में चार व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। इस गांव में तीन संक्रमित पहले भी आ चुके हैं। संक्रमित ईंट भट्ठे पर कार्य करने वाले एक ही परिवार के सदस्य हैं। संक्रमित लोगों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया। रमाला थाना क्षेत्र के जिवानी गांव में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सर्वे कर 50 लोगों के सैंपल लिए। बुधवार को जिवानी गांव में एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिला। इसके बाद चिकित्सकों और कर्मचारियों की कई टीम गांव पहुंची और सर्वे कार्य में जुट गई।
सर्वे के दौरान संक्रमित व्यक्ति से मिलने जुलने वाले 50 लोगों के सैंपल लिए हैं। वहीं 40 घरों मेेें रहने वाले 250 लोगों को होम क्वारंटीन किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी गांव में सर्वे कार्य जारी रहेगा। संक्रमित व्यक्ति के दो दिन पूर्व सैंपल लिए थे। बुधवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। छपरौली सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजेंद्र मलिक ने बताया कि बुधवार को कस्बे में दो पॉजिटिव मिले हैं। जिले में संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 413 पर पहुंच गई है।