{"_id":"6643515700659e146b09b9ef","slug":"10th-class-student-commits-suicide-by-hanging-himself-in-tattiri-baghpat-news-c-28-1-bag1001-113016-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: टटीरी में दसवीं के छात्र ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: टटीरी में दसवीं के छात्र ने फांसी लगाकर जान दी
Wed, 15 May 2024 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 15 May 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
बागपत,अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में रेलवे स्टेशन के समीप पूजाए मोहल्ले में दसवीं कक्षा के छात्र ने घेर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसका पता चलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
कस्बे के रहने वाले दीपक का इकलौता बेटा सागर (16) कस्बे के डीएवी इंटर काॅलेज का छात्र था जो नौवीं कक्षा पास कर दसवीं में आया था। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को काॅलेज में पढ़ाई नहीं होने का बहाना बनाकर सागर ने छुट्टी कर ली थी। जिसके बाद सागर रेलवे स्टेशन के पास पूजाए मोहल्ले में स्थित अपने घेर में चला गया था। दोपहर में सागर का चाचा रजनीश घेर में पहुंचा तो चादर से बने फंदे पर उसका शव लटका मिला। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारणों का पता चलेगा।