फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   105 roads of the district will be pothole free from one crore thirty lakh

Baghpat News: एक करोड़ तीस लाख से गड्ढा मुक्त होंगी जिले की 105 सड़कें

Mon, 08 May 2023 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
105 roads of the district will be pothole free from one crore thirty lakh
बागपत। जिले की सड़कों में गड्ढे होने के कारण राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग ने सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए सर्वे कराया है, जिसके बाद बड़ौत-मेरठ हाईवे समेत 105 सड़कों को एक करोड़ तीस लाख रुपये खर्च कर गड्ढा मुक्त बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया, जिसके जल्द पास होने पर सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

सड़कों में गड्ढे हाेने से हादसे भी बढ़ रहे है। इसके अलावा कई दिन पहले हुई बारिश से जलभराव हाेने के कारण सड़कें पूरी तरह जर्जर हो गई हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सर्वे कराया है, जिसमें मेरठ-बड़ौत हाईवे समेत 105 सड़कों में 125 किलोमीटर की सड़कों में गड्ढे मिले। इन्हें दुरुस्त करने के लिए विभाग ने एक करोड़ 30 लाख रुपये के बजट का प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजा है। वहां से प्रस्ताव पास होते ही सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

------
जलभराव से जर्जर हुईं कई सड़कें
बागपत चमरावल मार्ग पर चमरावल चौराहे पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। इसके अलावा बुढ़सैनी में जलभराव से सड़क जर्जर हो चुकी है। जलभराव की समस्या का समाधान नहीं होने से कई सड़कों की हालत खराब हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
इन सड़कों को कराया जाएगा गड्ढामुक्त
लोक निर्माण विभाग ने मेरठ-बड़ौत हाईवे को गड्ढामुक्त बनाने का प्रस्ताव भेजा है। इसके अलावा बागपत-चमरावल मार्ग, सरूरपुरकलां से सूजरा मार्ग, अग्रवाल मंडी टटीरी से सूरजपुर महनवा मार्ग, अग्रवाल मंडी टटीरी से अहमदपुर गठीना, अग्रवाल मंडी टटीरी से बली मेवला, खेकड़ा से फखरपुर मार्ग, खेकड़ा से पाठशाला रोड पर तांगा स्टैंड के पास, लहचौड़ा से रटौल मार्ग, बड़ौत से बिनौली मार्ग, बड़ौत से सराय मार्ग, पांची से चमरावल मार्ग, कंडेरा से गुंगाखेड़ी मार्ग समेत 105 मार्ग शामिल किए हैं।

----
वर्जन-
जिले की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त कराने के लिए सर्वे कराकर प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा गया है, जिसकी अनुमति मिलने के बाद गड्ढा मुक्त कराने पर काम शुरू करा दिया जाएगा। अतुल कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed