फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मनुष्य अपने अंदर के विकारों को करें दूर- सविता आर्या

मनुष्य अपने अंदर के विकारों को करें दूर- सविता आर्या

Fri, 29 Mar 2019 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
मनुष्य अपने अंदर के विकारों को करें दूर- सविता आर्या
बागपत। आर्य समाज मंदिर निरपुड़ा में 73वां वार्षिकोत्सव शुरू हुआ। महोत्सव में तीन दिन तक यज्ञ होगा। पहले दिन आर्यजनों ने यज्ञ में आहुतियां डाली।
विज्ञापन

आर्य समाज की प्रधान सविता आर्य ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने पर ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण होता है। आर्य समाज फैली कुरीतियों को दूर करने का कार्य कर रहा है। जब तक समाज में फैली कुरीतियां दूर नहीं होगी, तब तक समाज व राष्ट्र उन्नति की और नहीं बढ़ेगा। मनुष्य को अपने अंदर के विकारों को दूर करना होगा। मनुष्य जैसी संगत में रहेगा उस पर वैसा ही प्रभाव बनता जाएगा। उन्होंने कहा कि जीवन को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए उत्तम विचारों के साथ-साथ सात्विक भोजन भी जरूरी है। यज्ञ के ब्रह्मा राजवीर सिंह शास्त्री ने कहा यज्ञ संसार का सर्वश्रेष्ठ कर्म है। यज्ञ करने से वातावरण शुद्ध होत है। यज्ञ से मानव जीवन ही नहीं समस्त प्राणी, पेड़-पौधों का जीवन भी स्वस्थ होता है। यज्ञमान विनोद सपत्नी रहे। इसमें डॉ. भोपाल सिंह, ललिता सहारनपुर, भजनोपदेशक सहदेव सिंह बेधड़क आदि विचार व्यक्त किए। इसमेें वीरेंद्र सिंह, बिल्लू, पप्पू राणा, वेद भरत, मास्टर हरबीर सिंह, मास्टर रामकुमार, कुलदीप राणा, प्रमोद धनौरा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed