{"_id":"5c7d7c96bdec2214391ec2f7","slug":"101551727766-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परशुरामेश्वर मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परशुरामेश्वर मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पुरा गांव के श्री परशु रामेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं व कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। डीएम एवं एसपी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही।
सोमवार को हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ियों का पुरा मंदिर में पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। कांवड़ियों के अलावा सुबह से ही आसपास के श्रद्धालुओं ने भी एतिहासिक शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। डीएम पवन कुमार, एसपी शैलेश कुमार पांडेय, एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने मेले की व्यवस्था का निरीक्षण किया। सीसीटीवी कैमरे व गर्भगृह की सुरक्षा देखी। अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने को कहा। जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त सोमवार की शाम 4:28 बजे से था। शुभ मुहूर्त शुरू होते ही जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस ने श्रद्धालुओं के लिए दो लाइनें लगवाई। मेला परिसर में लगी दुकानों से श्रद्धालुओं ने खरीददारी की। श्रद्धालुओं ने पूजा सामग्री खरीदी। पुलिस ने भी मेला परिसर में गश्त करती नजर आई। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार की शाम तक 85 हजार के करीब श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। मेले का मंगलवार को समापन होगा।
शुभ मुहूर्त में किया गया झंडा पूजन
बागपत। पुरा गांव के श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को 3:28 बजे झंडा पूजन का कार्यक्रम शुरू हुआ। डीएम पवन कुमार व एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने पूजा कराई। 4:28 बजे ध्वजारोपण के बाद महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त शुरू हुआ। डीएम व एसपी ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। पंडित जयभगवान शर्मा ने पूजा अर्चना कराई। इस अवसर पर एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, मेला मजिस्ट्रेट विवेक कुमार यादव, मंदिर समिति के अध्यक्ष तिलक राम आदि उपस्थित रहे। इसके बाद डीएम व एसपी ने पुरा गांव के गेस्ट हाउस परिसर में पौधरोपण किया।
विज्ञापन
पुरा में वंदेमातरम, भारत माता की जय की गूंज
बागपत। परशु रामेश्वर महादेव मंदिर में मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, गाजियाबाद आदि जिलों के अलावा दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान प्रदेश के शिवभक्त भी पहुंचे। महाशिवरात्रि पर कड़ी सुरक्षा के बीच जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयकारे भी लगाए। वंदेमातरम, भारत माता की जय के नारे लगाए गए।
लेट कर पहुंचे भोले के दरबार
बागपत। कई कांवड़ियां लेटकर यात्रा करते हुए पुरा मंदिर पर पहुंचे। गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने कहा कि शिव ने ही श्रद्धा के पथ को आसान किया है। भगवान शिव शंकर से देश की खुशहाली की कामना की।
मेले में ईवीएम मशीन का दिया प्रशिक्षण
बागपत। पुरा गांव में महाशिवरात्रि पर मेला परिसर में शिविर लगाकर ईवीएम मशीन की जानकारी दी गई। वोट डालने के बाद किस को वोट दिया, यह भी दिखाया गया। लोगों ने मशीन चलाने का प्रशिक्षण किया।
पुलिस ने जेब कतरा पकड़ा
बागपत। पुलिस ने मंदिर में श्रद्धालुओं की जेबों पर हाथ साफ कर रहे जेब कतरे को पकड़ लिया। पीड़ित आकाशदीप ने बताया कि जेब कतरा काफी देर से पीछे लगा हुआ था। उसने पुलिस को सूचना दी। सीओ खेकड़ा आरपी सिंह ने बताया कि मेरठ निवासी लक्ष्मण को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उससे कई हजार रुपये की नगदी भी बरामद हुई। हरिया खेड़ा निवासी संतरा देवी ने बताया कि जलाभिषेक के दौरान मंदिर गर्भगृह में किसी ने चैन खींच ली। उसने एक युवती पर आरोप लगाया। पुलिस ने युवती से पूछताछ की।
समालखा के कांवड़ियां शहीदों के लिए लाए कांवड़
बागपत। हरिद्वार से पुरा के परशु रामेश्वर महादेव मंदिर में कांवड़ लेकर हरियाणा के जिला पानीपत के कस्बा समालखा के कांवड़ियों ने बताया कि पुलवामा में शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए कांवड़ लाए है। कांवड़ पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो लगा रखी थी। कांवड़ियों में विपिन मित्तल, हरि, राजेंद्र, मोनू, धर्मवीर, वीरेंद्र, विजय गोयल आदि शामिल रहे। वहीं आसपास के गांव से युवा मेले में तिरंगा लेकर पहुंचे। पाकिस्तान मुर्दा बाद के नारे लगाए।
शिवालयों में लगी रही श्रद्धालुओं की भीड़
बागपत। जिले में जगह-जगह महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने शिवालयों में जलाभिषेक किया। पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगी। बागपत, बड़ौत, खेकड़ा, दोघट, टीकरी, बिनौली, रमाला, छपरौली, अमीनगर सराय, अग्रवाल मंडी टटीरी, बालैनी, पिलाना, चांदीनगर क्षेत्रों में सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। चांदीनगर थाना क्षेत्र के रटौल गांव में महाशिवरात्रि पर 151 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। मंदिर से शुरू होकर गांवों की परिक्रमा की। कलश यात्रा के बाद पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए मंदिर में 1100 दीपक जलाए। मंगलवार को शहीदों की आत्मा की शांति के लिए 11 कुंडीय यज्ञ किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. मनोज कुमार, मास्टर देवेंद्र अरोरा, संजय, रोशल लाल, पंडित कुश प्रसाद शास्त्री आदि रहे।