{"_id":"5c63260fbdec2208b000fe61","slug":"101550001679-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने सपाइयों से भाजपा सरकार का पुतला छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने सपाइयों से भाजपा सरकार का पुतला छीना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को एयरपोर्ट पर रोके जाने के विरोध में सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। पार्टी कार्यालय से लेकर शहर के राष्ट्रवंदना चौक तक जुलूस निकाला। प्रदेश की भाजपा सरकार का पुतला फूंकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पुतला छीन लिया। पुलिस ने काफी देर तक नोकझोंक हुई। कार्यकर्ताओं ने दिल्ली-सहारनपुर रोड पर सांकेतिक रूप से जाम भी लगा दिया।
मंगलवार को सपा कार्यालय में जिला महासचिव डॉ. शकील अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सपा अध्यक्ष को सरकार के इशारे पर पुलिस ने रोक दिया, यह गलत है। उन्हें प्रयागराज में नहीं जाने दिया । सपा कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया है। राष्ट्रवंदना चौक के लिए पुतला लेकर निकले कार्यकर्ताओं को कोतवाली के सामने पहुंचते ही पुलिस ने रोक दिया। पुतला छीनने को लेकर सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ नोकझोंक हुई। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाही चल रही है। प्रदेश सरकार अपने इस कृत्य की मांफी मांगे, वरना इसके विरोध में आंदोलन किया जाएगा। इसमें डॉ. शकील कुमार, रविंद्र यादव, वसीम खोखर, ललित जैन, मेहंदी हसन, नूरहसन, डब्बू चौहान, राजीव प्रधान, इमरान खान, हैदर अली, मोहम्मद अली, अंसार, साबू, गुलिस्ता चौधरी, नसीम आदि रहे।
भाजपा सरकार की निंदा की
दोघट (बागपत)। टीकरी कस्बे में सपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। भाजपा सरकार की निंदा की गई। इसमें नवाब सैफी, कय्यूम, गय्यूर, महक सिंह, योगेंद्र, संजीव, मुरसलीम, नौशाद, प्रदीप कश्यप, मनोज कश्यप, खलील, योगेश आदि मौजूद रहे। वहीं मांगनौली में रविंद्र राठी के आवास पर सपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। भाजपा सरकार पर आक्रोश जताया। इसमें डॉ. रविंद्र त्यागी, संजय पंवार, संजीव पंवार, याकूब कुरैशी, तेजपाल राणा, गय्यूर मिलाना, रियासत प्रधान, डॉ. इकराम उपस्थित रहे।