{"_id":"5c252ed4bdec2256d34bcc7f","slug":"101545940692-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिकाओं की खो खो प्रतियोगिता बागपत की टीम ने जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिकाओं की खो खो प्रतियोगिता बागपत की टीम ने जीती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
बुढे़डा के श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में गुरुवार को नेहरू युवा केंद्र की जिला क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें बालिकाओं की खो खो प्रतियोगिता बागपत की टीम ने जीती।
इस प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य चौधरी कृष्णपाल सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शारीरिक व मानसिक उन्नति के लिए खेलकूद जरूरी है। खेलो में हमारी प्रतिभाएं इंटरनेशनल लेवल पर अपने शानदार प्रदर्शन से देश का नाम रोशन कर रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला बालिकाओं की खोखो स्पर्धा का हुआ। इसमें बागपत की टीम ने खेकड़ा की टीम को शिकस्त दी। 400 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ स्पर्धा में खेकड़ा की तनु प्रथम और बागपत की सलोनी द्वितीय रही। बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ स्पर्धा में बागपत का आदेश प्रथम और खेकड़ा के युवराज त्यागी द्वितीय रहा। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले शुक्रवार को होंगे। रैफरी की भूमिका मांगेराम व नरेश ने निभाई। कृष्णपाल प्रधान, एसआई किरणपाल सिंह, अरुण मलिक, रितेश कुमार, नेहा चौधरी, पिंकी, संदीप चौधरी, सुशील, कंवरपाल, मनोज शर्मा, कैप्टन महाराम, मनीष शर्मा आदि मौजूद रहे।