{"_id":"5c23d996bdec2256d87883a5","slug":"101545853334-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा 30 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा 30 से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिले में इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा 30 दिसंबर से 13 जनवरी तक चलेगी। परीक्षा समाप्त कराने के बाद परीक्षक मुख्य प्रवेश द्वार पर खड़े होकर एक सेल्फी फोटो लेकर क्षेत्रीय कार्यालय की साइट पर अप लोड करेंगे।
जिले में बोर्ड परीक्षा की तैयारी हो गई। सात फरवरी से परीक्षा शुरू होगी। इससे पूर्व इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा दूसरे चरण में शुरू होगी। शासन ने इसके लिए 30 दिसंबर निर्धारित किया और 13 जनवरी 2019 को समाप्त होंगे। क्षेत्रीय सचिव राणा सहस्रांशु कुमार सुमन ने डीआईओएस को निर्देशित किया प्रयोगात्मक परीक्षा के दौरान विषय के शिक्षकों को ही परीक्षक नियुक्त किया जाए। यदि विषय के अध्यापकों को नियुक्त किया गया तो संबंधित प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई करें। कोई कारणवश परीक्षा को संपंन कराने में असमर्थता जताते हैं तो उसको पंजीकृत डाक से नियुक्ति पत्र डीआईओएस से संस्तुति कर कार्यालय का वापस करना होगा। बिना पर्याप्त कारण के नियुक्ति पत्र वापस करने वाले परीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होगी। परीक्षक को प्रयोगात्मक परीक्षा होने के बाद विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वारा पर खड़े होकर विद्यालय का नाम प्रदर्शित कर सेल्फी फोटो क्षेत्रीय कार्यालय को भेजनी होगी। परीक्षा वायस रिकार्ड युक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाए।