फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमल पदयात्रा निकालकर गिनाई सरकार की उपलब्धियां

नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमल पदयात्रा निकालकर गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Thu, 06 Dec 2018 01:50 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमल पदयात्रा निकालकर गिनाई सरकार की उपलब्धियां
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर में पदयात्रा के पांचवें दिन बुधवार को महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती की स्मृति में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 150 लोगों की छह टोली का पखवाड़ा नगर के गुराना रोड से भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बूथ अध्यक्ष वीरेश तोमर के आवास से गुराना रोड, कोताना रोड से होते चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. निर्मल के आवास पर रुक कर रात्रि विश्राम किया। नगर में अनेकों स्थानों पर पदयात्रा का स्वागत किया।
पदयात्रा को लोकसभा संयोजक रामपाल सिंह नेहरा ने झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। पूर्व जिलाध्यक्ष सुदेश चौहान ने यात्रा में पदयात्रा की शोभा बढ़ाई। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे, पटके, टोपी पहनकर पार्टी का प्रचार प्रसार किया। जिला कार्यालय पत्थर मंडी में आईटी विभाग एवं युवा मोर्चा की टीम ने जिला प्रभारी वाईपी सिंह एवं पदयात्रा संयोजक सुधीर मान एवं जिला महामंत्री सूरजपाल सिंह के मार्गदर्शन में पदयात्रा की। पदयात्रा में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता राजन जैन के नेतृत्व में जिले में टोलियों में शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में कराए विकास कार्यों व उपलब्धियों को लोगों को बताया।
विज्ञापन

लोकसभा संयोजक रामपाल नेहरा ने भाजपा सरकार की लाभकारी योजनाओं को अंतिम श्रेणी के व्यक्तिओं तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं के परिश्रम की सराहना की। पदयात्रा में बड़ौत नगर अध्यक्ष चंद्रवीर तोमर, युवा मोर्चा जिला संयोजक राजन जैन, जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, जिला कोषाध्यक्ष नितिन जैन, आईटी संयोजक दीपेश तोमर, मुकेश जांगिड़, अतुल जैन, सन्नी, ममता गुप्ता, डॉ लक्ष्मी अग्रवाल, जसवीर सोलंकी, हरिशंकर अग्रवाल, राजकुमार रुहेला, अमित जैन, रेणु गुप्ता, किरण देवी, मनोरमा तोमर, रोबिन कश्यप, सतीश जैन, सतबीर सिंह बड़का, सतीश जैन नंगला, मुकेश जांगिड़, घनश्याम स्वामी, संजय जांगिड़, कुंजबिहारी रुहेला, कुलदीप त्रिवेदी, मनोज जैन, अनिल महादेव, योगेश रोबिन कश्यप, मनोरमा तोमर, सुनील खटीक, सुनीता देवी, किरण देवी, रमेश वर्मा, हरि मोहन वर्मा आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed