{"_id":"5bda07c2bdec22697455792f","slug":"101541015490-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाब ने की थी श्रीकृष्ण और महाभारत के इतिहास से पर्दा हटाने की पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवाब ने की थी श्रीकृष्ण और महाभारत के इतिहास से पर्दा हटाने की पहल
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। नवाब कोकब हमीद ने पर्यटन मंत्री रहते हुए महाभारत सर्किट योजना लागू की । उनका कहना था कि भगवान श्रीकृष्ण और महाभारत को अभी तक सही तरीके से पहचान नहीं मिली। भगवान श्रीकृष्ण के अहमदाबाद, मथुरा और दिल्ली के मंदिर इस्कॉन ने बनाए हैं। इस्कॉन एक विदेशी संस्था है। पर्यटन मंत्री रहने के दौरान उन्होंने महाभारत सर्किट योजना तैयार की और खोजबीन कराई। उनका मकसद था श्रीकृष्ण को इतिहास में इंसाफ के नजरिए से देखा जाना चाहिए। जो उनका विराट रूप है और पश्चिम यूपी से उनका जुड़ाव है वह साफ होकर लोगों के सामने आना चाहिए।
इंदिरा गांधी के करीबियों में रहे, राजीव गांधी करते थे भरोसा
बागपत। नवाब कोकब हमीद इंदिरा गांधी के विश्वसनीय लोगों में से रहे। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर भरोसा करते थे। इन नेताओं का बागपत स्थित हवेली पर आना जाना लगा रहा। रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के करीबी रहे और रालोद में शामिल होने के बाद फिर रालोद का दामन नहीं छोड़ा।