{"_id":"5bd4bfcebdec2269830270bc","slug":"101540669390-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीओ ने जलालपुर गांव का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीओ ने जलालपुर गांव का किया निरीक्षण
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
शीतकालीन दौरे के मद्देनजर शनिवार को डीडीओ ने जलालपुर गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान डीडीओ ने गांव में कराएं कार्यों व चल रहे कार्यों की जांच की। साथ ही ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं।
शनिवार को शीतकालीन दौरे के मद्देनजर डीडीओ हुबलाल ने जलालपुर गांव का निरीक्षण किया। डीडीओ के गांव पहुंचने की सूचना पर बीडीओ प्रेमचंद और सचिव भूपेंद्र मौके पर पहुंचे। डीडीओ ने शासन की योजनाओं के तहत गांव में किए कार्यों व हाल में चल रहे कार्यों की जांच की। इसके अलावा उन्होंने विभागीय कार्यों से संबंधित रिकार्ड भी खंगाले। जांच में सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण व विभागीय रिकार्ड पूरा मिलने पर उन्होंने सचिव भूपेंद्र और प्रधान शाहिद की सराहना की और मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों को सचिव व प्रधान से सीख लेने की बात कहीं। इस दौरान डीडीओ के गांव मेें आने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, ग्रामीणों ने पेंशन न बनने, राशन कार्ड न बनने आदि की शिकायत कीं। डीडीओ ने विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया।