फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   प्रधानों पर दर्ज मुकदमे लिए जाए वापस

प्रधानों पर दर्ज मुकदमे लिए जाए वापस

Fri, 28 Sep 2018 01:29 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
प्रधानों पर दर्ज मुकदमे लिए जाए वापस
बागपत। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रामपाल धामा के नेतृत्व में जिले के प्रधान कलक्ट्रेट में एकजुट हुए। यहां पर उन्होंने मांगों को लेकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने बताया भारत सरकार ने प्रदेश सरकार को दो अक्तूबर को ओडीएफ करने निर्देश दिए हैं, जो नामुमकिन है। दो अक्तूबर 2019 तक की तिथि बढ़ाई जाए। शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये कम है। कई जनपदों के डीएम ने प्रधानों को बैठक में बुलाकर अपमानित कर रहे हैं। जेल में भिजवाने की धमकी दे रहे हैं। प्रधानों पर मुकदमे दर्ज निरस्त किए जाए। लंबित मांगों को पूरा किया जाए। 14वें वित्त को संचालित करने के लिए कर्मचारियों की व्यवस्था। एक जांच होने के बाद उसकी बार-बार जांच करवाना प्रधानों को उत्पीड़न किया जाता। इस पर रोक लगाई जाए। इसमें जिला महासचिव ठाकुर शैलेंद्र प्रधान, कमल, नरेश त्यागी, राज कुमार, वेद सिंह, धर्मपाल, श्रद्धानंद त्यागी, विमला, भोपाल, दीपक, सुनील, संदीप शर्मा, हरेंद्र चौधरी, प्रदीप त्यागी, ओमप्रकाश, शशी त्यागी, मुकेश सोलंकी, सुनीता, सरला, राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


जिला सचिव और ब्लॉक अध्यक्ष बनाया
बागपत। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रामपाल धामा ने ग्राम प्रधान संदीप शर्मा को पिलाना ब्लॉक का अध्यक्ष और आदेश त्यागी को जिला सचिव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed