फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ऊर्जा निगम की लापरवाही से हुई घोड़ी की मौत

ऊर्जा निगम की लापरवाही से हुई घोड़ी की मौत

Wed, 19 Sep 2018 01:44 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
ऊर्जा निगम की लापरवाही से हुई घोड़ी की मौत
छपरौली (बागपत)। क्षेत्र के हलालपुर गांव में ऊर्जा निगम की लापरवाही से एक ग्रामीण की रोजी रोटी का जरिया रही घोड़ी की मौत हो गई। ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और ऊर्जा निगम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण सतपाल पुत्र फेरू प्रजापति घोड़ा बुग्गी से भट्ठे पर मजदूरी करता है। मंगलवार को जब वह अपनी घोड़ी को घर ले जा रहा था तो पास के विद्युत पोल में आए करंट की चपेट में आ गई। घोड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। आमदनी का जरिया नहीं रहा। जिस पोल की चपेट में आकर घोड़ी की मौत हुई, उसका ऊपरी हिस्सा टूटा था। सीमेंट का पोल टूटने से उसके अंदर के तार भी बाहर निकले हैं। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने उसी स्थान पर बिना इंसुलेटर के लाइन का एक तार बांध दिया। बिजली की सप्लाई चालू होते ही पूरे पोल में करंट आ गया। इसकी चपेट में आकर घोड़ी की मौत हुई। पीड़ित परिजन व ग्रामीण थाना छपरौली में ऊर्जा निगम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed